-->

Realme X2 Pro इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Advertisemen

Realme X2 Pro को लेकर एक टीज़र जारी किया गया है। Realme X2 Pro जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। पिछले महीने Realme के सीईओ माधव शेठ ने इस बात का ऐलान किया था कि रियलमी एक्स2 प्रो को भारत में दिसंबर में लाया जाएगा। Realme X2 Pro में 90 हर्ट्ज़ फ्लूइड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है। इसके अलावा रियलमी एक्स2 प्रो में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।


Flipkart पर अलग से बनी माइक्रोसाइट से इस बात का भी संकेत मिलता है कि लॉन्च के बाद रियलमी एक्स2 प्रो फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फ्लिपकार्ट के अलावा हैंडसेट की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट Realme.com पर भी होगी। एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट पर कहीं भी आगामी Realme फोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है।


माइक्रोसाइट पर केवल "Faster. Sharper. Bolder." लिखा नज़र आ रहा है। बता दें कि पिछले महीने कंपनी द्वारा शेयर किए मीडिया इनवाइट में भी Faster. Sharper. Bolder का ही जिक्र था तो ऐसे में कहा जा रहा है कि आगामी स्मार्टफोन Realme X2 Pro हो सकता है।
( सोर्स : gadgets360 )

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments