Advertisemen
उत्तर प्रदेश में बाइक चालकों के लिए एक नया नियम लागू हो गया है,जिसके कारण अब उनकी परेशानी कई गुना बढ़ सकती है.दरअसल दोपहिया वाहन चालकों के पीछे बैठने वाले व्यक्ति को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है जिसके कारण लोगों में काफी ज्यादा नाराजगी देखी जा रही है.इतना ही नहीं कार ड्राइव करने वालों के लिए भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है,जिसका उल्लंघन करने के बाद चालक पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है.हालांकि राजधानी में इस व्यवस्था को ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है,जिसके तहत ट्रैफिक पुलिस लोगों का ई-चालान कर रही है.
आईजी ट्रैफिक निदेशालय दीपक रत्न के मुताबिक उत्तर प्रदेश में हादसों में दोपहिया बिना हेलमेट सवारों की तादाद बढ़ने लगी है,जिसके कारण अब पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ रही है.इस अभियान के बाद से लगभग 70 प्रतिशत लोग हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने लगे है.जिसके कारण हादसों में मरने वालों की संख्या में कमी आई है.हालांकि कई बार दुर्घटना के समय चालक को तो ज्यादा चोट नहीं आती,लेकिन पीछे बैठे सवारी को ज्यादा नुकसान हो जाता है.इस लिए अब एक कदम आगे बढ़कर अब नया नियम लागू किया गया है जिसके तहत दोपहिया पर बैठे दोनों ही सवारियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है.
Advertisemen
