Advertisemen
देशभर की तमाम मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ में मुसलमानों से अपील की गई कि अयोध्या मामले का चाहे जो फैसला हो वो अमन कायम रखें. वो ना तो खुशियां मनाएं और ना ही गम और ना ही किसी तरह के प्रदर्शन में शामिल हों. अपील में कहा गया कि इसी महीने में पैगंबर मोहम्म्द साहब पैदा हुए हैं. इसलिए इस महीने की पवित्रता बरकरार रखें. इसके लिए मशहूर धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद फिरंगीमहली ने अपील की थी.
लखनऊ की जामा मस्जिद ईदगाह में नमाजी खुदा की इबादत में मशगूल रहे लेकिन अयोध्या मसले के फैसले को लेकर वे तमाम तरह के अंदेशों से घिरे हैं. ऐसे में पेश इमाम उन्हें समझाते हैं कि वो डरें नहीं. वे भी इस मुल्क में बराबर के शाहिर हैं और फैसला आने पर एक अच्छे मुसलमान का फर्ज निभाएं.
Advertisemen
