-->

10 हजार लोगों को इन्‍फोस‍िस नौकरी से करेगी बाहर

Advertisemen

इन्‍फोस‍िस में छंटनी की खबर है। कंपनी जेएल6 (इंटरनल जॉब कोड) लेवल के 2200 इग्‍जेक्‍युट‍िव्‍स को हटाएगी। ये सभी मध्‍य और उच्‍च स्‍तर पर काम करने वाले इग्‍जेक्‍युट‍िव्‍स हैं। कंपनी में जेएल 6, 7 और 8 बैंड में 30,092 लोग काम करते हैं।


टाइम्‍स ऑफ इंड‍िया की खबर के मुताब‍िक जेएल 1 से 5 लेवल तक के भी 2-5 फीसदी कर्मचार‍ियों को हटाने का प्‍लान बना रही है। यह संख्‍या 4 से 10 हजार के बीच होगी। इन्‍फोस‍िस में एसोस‍िएट्स बैंड के तहत 86,558 कर्मचारी काम करते हैं, जबक‍ि म‍िड्ल बैंड में 1.1 लाख लोग हैं।


एवीपी, वीपी, एसवीपी और ईवीपी लेवल के 2-5 प्रत‍िशत अध‍िकारी भी हटाए जाएंगे। इस लेवल पर 971 अध‍िकारी काम करते हैं। इनमें से 50 तक की छुट्टी की जा सकती है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments