Advertisemen
Xiaomi का मी सीसी सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi CC9 Pro लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में पांच रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। मी सीसी9 प्रो में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले के साथ आता है.
Mi CC9 Pro price
Mi CC9 Pro की कीमत चीनी मार्केट में 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 3,099 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) है। Xiaomi ने इस फोन का एक प्रीमियम वेरिएंट भी लॉन्च किया है जो 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसे 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) में बेचा जाएगा।
Mi CC9 Pro specifications
- Mi CC9 Pro डुअल सिम मी सीसी9 प्रो मीयूआई11 पर चलता है।
- इसमें 6.47 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है।
- स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
- Mi CC9 Pro में एफ/ 1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
- इसमें 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का शॉर्ट टेलीफोटो लेंस, 50x डिजिटल ज़ूम वाला 8 मेगापिक्सल का लॉन्ग टेलीफोटो लेंस और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला मैक्रो कैमरा दिया गया है।
- फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
- फोन की बैटरी 5,260 एमएएच की है जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisemen
MOBILE MOBILES New Launch Redmi Tech Xiaomi Xiaomi Mi CC9 Pro
