Advertisemen
Redmi Note 8 Pro चीन में कुछ महीनों पहले लॉन्च किया गया था। Xiaomi ने रेडमी नोट 8 प्रो के कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट को उतारा था और अब शाओमी ने Redmi Note 8 Pro के एक और नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi रेडमी नोट 8 प्रो के नए 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को चीन में लॉन्च कर दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। Xiaomi रेडमी नोट 8 प्रो का नया वेरिएंट तीनों कलर वेरिएंट, इलेक्ट्रिक लाइट ग्रे, आइस एमरॉल्ड और पर्ल व्हाइट रंग में लिस्ट है। फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है कि आखिर शाओमी कब अपने रेडमी नोोट 8 प्रो के इस नए वेरिएंट को भारत लाएगी।
Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500mAh की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 1,399 चीनी युआन करीब ₹14,000 से शुरू होगा।
Advertisemen
MOBILE MOBILES New Launch Redmi Redmi Note 8 Pro Tech Xiaomi Xiaomi Redmi Note 8 Pro
