-->

Redmi Note 8 Pro का नया अवतार भारत में लॉन्च

Advertisemen

Xiaomi ने उम्मीद के मुताबिक गुरुवार को भारतीय मार्केट में अपनी रेडमी नोट 8 सीरीज़ के इस प्रीमियम का एक नए कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन अब इलेक्ट्रिक ब्लू रंग में भी मिलेगा। याद रहे कि इस हफ्ते ही शाओमी ने Redmi Note 8 का कोसमिक पर्पल कलर वेरिएंट मार्केट में उतारा था।


रेडमी नोट 8 प्रो को भारत में तीन रंगों में ही लॉन्च किया गया था - गामा ग्रीन, हैलो व्हाइट और शैडो ब्लैक। हालांकि शाओमी ने ताइवानी मार्केट डीप सी ब्लू वेरिएंट को भी लॉन्च किया था। इससे पहले शाओमी ने अपने ग्लोबल ट्विटर हैंडल से ब्लू कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि दोनों ब्लू वेरिएंट एक से दिखते हैं और मार्केट के हिसाब से इन्हें अलग-अलग नाम से लॉन्च किया जा रहा है।


भारत में रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। Xiaomi के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाता है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments