Advertisemen
Redmi Note 8 Pro को अब नए कलर में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 प्रो को अब ग्राहक डीप सी ब्लू रंग में खरीद पाएंगे। नए कलर मॉडल को ताइवान में उपलब्ध कराया गया है। इस मार्केट में नए कलर वेरिएंट को 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल में उपलब्ध कराया गया है।
रेडमी नोट 8 प्रो का डीप ब्लू सी वेरिएंट 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ आता है। यह साफ नहीं है कि नए वेरिएंट को भारत में लाया जाएगा या नहीं। रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 14,999 रुपये है। Xiaomi के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाता है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है।
Advertisemen
MOBILE MOBILES New Launch Redmi Redmi Note 8 Pro Tech Xiaomi
