-->

Samsung W20 5G फोल्डेबल फोन लॉन्च हुआ, जाने Specifications

Advertisemen

Samsung ने चीन में सैमसंग डब्ल्यू20 5जी फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर दिया है। Galaxy Fold का ही एक अवतार है सैमसंग डब्ल्यू 20 5जी लेकिन यह कुछ बदलाव के साथ उतारा गया है.  नए Samsung फोन में 5जी सपोर्ट और अपग्रेडेड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर मिलेगा।


सैमसंग ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया है लेकिन फोन की इंटरनेशनल कीमत को देखें तो चीन में इसकी कीमत 17,000 चीनी युआन (लगभग 1,73,000 रुपये) हो सकती है। सैमसंग डब्ल्यू20 5जी में दो डिस्प्ले हैं। 4.6 इंच का सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। फ्लेक्सिबल 7.3 इंच का इनफिनिटी फ्लैक्स डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले है, इसका रिजॉल्यूशन (1536x2152 पिक्सल) और आस्पेक्ट रेशियो 4.2:3 है। Samsung W20 5G एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी है।


 सैमसंग डब्ल्यू20 5जी में भी तीन रियर कैमरे हैं। कवर डिस्प्ले पर दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा के साथ प्राइमरी कैमरा सेंसर है है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा जो डुअल पिक्सल एफ, ओआईएस से लैस है और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हैं जो पीडीएफ, ओआईएस, अपर्चर एफ/2.4 और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments