Advertisemen
Realme ने Realme 5s स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Realme 5 के अपग्रेड वर्जन Realme 5s के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। Realme ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और रियलमी 5एस में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
भारत में रियलमी 5एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। Realme 5s के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये है। स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, क्रिस्टल ब्लू, क्रिस्टल पर्पल और क्रिस्टल रेड।
रियलमी 5एस स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित कलरओएस 6 पर चलता है। इस Realme स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ का इस्तेमाल किया गया है।कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ग्लोनॉस शामिल है।
Realme 5s में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, इसे लेकर दावा किया गया है कि यह 718 घंटे का स्टैंडबाय और 12 घंटे का वीडियो वॉच टाइम प्रदान करेगी।रियलमी 5एस के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे दिए गए हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। साथ में 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/2.25, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर, इसका अपर्चर एफ/2.4 और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर है, इसका अपर्चर भी एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है .
Advertisemen
