Advertisemen
महाराष्ट्र में शिवसेना को आखिरकार मुख्यमंत्री का पद मिलने जा रहा है. आज शाम को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इसकी घोषणा कर दी. शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस के बीच सरकार के गठन को लेकर अंतिम फैसला हो चुका है. इसके मुताबिक शिवसेना का मुख्यमंत्री पूरे पांच साल के लिए बनेगा. दो डिप्टी सीएम कांग्रेस और एनसीपी के बनेंगे और दोनों पांच साल तक रहेंगे.
शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस की बैठक फिलहाल जारी है. शरद पवार और उद्धव ठाकरे बैठक से बाहर आ चुके हैं. दोनों ही नेताओं ने कहा है कि बैठक अभी जारी है. शरद पवार ने कहा कि बैठक में उद्धव ठाकरे को सीएम बनाने पर सहमति बनी है.
Advertisemen
