-->

अब आगरा का नाम बदलेगी योगी सरकार, ये होगा नया नाम

Advertisemen

योगी सरकार अब आगरा जिले के नाम बदलने की तैयारी कर रही है। अब आगरा का नाम बदलकर अग्रवन किया जाएगा। इस मामले में जिले के आंबेडकर विश्वविद्यालय से नाम बदलने के प्रस्ताव पर साक्ष्य मांगे गए हैं। अब इस पर विश्वविद्यालय का इतिहास विभाग में मंथन जारी है।

इतिहास के जानकारों का कहना है कि आगरा का नाम अग्रवन हुआ करता था। शासन अब ये साक्ष्य तलाशने की कोशिश कर रहा है कि अग्रवन का नाम आगरा किन परिस्थितियों में किया गया।

बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है। इसके अलावा मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपध्याय जंक्शन किया गया है।

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments