Advertisemen
दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के एक एप को ब्लॉक कर दिया है। टेक कंपनी गूगल ने चीनी कंपनी शाओमी के क्विक एप्स (Quick apps) को प्रोटेक्ट पॉलिसी के तहत ब्लॉक कर दिया है। यह जानकारी शाओमी के कई यूजर्स ने ट्विटर पर ट्वीट कर शेयर की हैं। वहीं, यह एप यूजर्स की कॉल, फोटो, वीडियो और मैसेज जैसी निजी जानकारी को हैक करता था।
गूगल ने इस एप को अपडेट होने के बाद 14 नवंबर को ब्लॉक किया है। लेकिन अब तक गूगल ने एप को प्ले स्टोर से हटाने को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी के क्विक एप ने अप्रैल में कई यूजर्स की अनुमति के बिना फोन में कई थर्ड पार्टी एप्स डाउनलोड किए थे। साथ ही इस एप ने यूजर्स के फोन की आईएमआई, आईएमएसआई, सिम नंबर, ऑडियो, वीडियो, कॉल्स और मैसेज को ट्रेक किया था। इसके अलावा एप ने एनालेटिकल डैशबोर्ड के जरिए यूजर्स की सारी जानकारी अपने सर्वर पर पहुंचाता था। वहीं, दूसरी तरफ इस एप ने स्क्रीन और ब्राउजर को लॉक करने की कोशिश की थी।
सोर्स : अमर उजाला
Advertisemen
