Advertisemen
Vivo S1 Pro स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Vivo ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन के तीन कलर वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं। वीवो एस1 प्रो में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Vivo S1 Pro के बैक पैनल पर डायमंड आकार वाला कैमरा मॉड्यूल है, फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉच और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
टिप्सटर इशान अग्रवाल और MySmartPrice का दावा है कि वीवो एस1 प्रो जल्द भारत में लॉन्च होगा। टिप्स्टर ने बताया कि भारत में वीवो एस1 प्रो के तीन कलर वेरिएंट, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट लॉन्च किए जा सकते हैं। फिलीपींस में Vivo S1 Pro के केवल दो कलर वेरिएंट ही उतारे गए हैं। इसके अलावा इशान अग्रवाल ने बताया कि वीवो एस1 प्रो का भारतीय वेरिएंट एनएफसी सपोर्ट के साथ आ सकता है।
Advertisemen
