-->

Samsung Galaxy A71 के फीचर्स लीक, जाने किन खूबियों के साथ होगा लॉन्च

Advertisemen

Samsung गैलेक्सी सीरीज में अपन अगला फोन Samsung Galaxy A71को लॉन्च कर सकती है. सैमसंग गैलेक्सी ए71 के लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो गए हैं. इस फोन के फीचर्स 3डी लीक रेंडर में सामने आए हैं, लीक किए गए रेंडरर्स आगामी सैमसंग डिवाइस के डिजाइन और कुछ विशेषताओं के बारे में जानकारी दे रहा है.


इससे पहले गैलेक्सी A51 के फीचर्स भी लीक हुए हैं. सैमसंग गैलेक्सी ए71 के लीक हुए फीचर्स में क्वाड रियर कैमरा, इन-डिस्प्ले कैमरा और बहुत कुछ बताया गया है. सैमसंग गैलेक्सी A71 को लीक किए गए 3D रेंडर में एक डिजाइन को दिखाया गया है जो लगभग गैलेक्सी A51 जैसा है. कहा जाता है कि इसमें 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है.

गैलेक्सी A71 के पीछे की तरफ क्वाड-रियर कैमरा सेटअप भी दिखाया गया है. कैमरा एल-आकार के सेटअप के साथ पीछे देखा जा सकता है. प्राइमरी कैमरा में 48-मेगापिक्सल का सेंसर है, वहीं इसके साथ 12-मेगापिक्सल का कैमरा वाइड-एंगल सेंसर के साथ और एक 12 मेगापिक्सेल टेलीफोटो लेंस और एक टीओएफ सेंसर दिया गया है.तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि आने वाला यह स्मार्टफोन व्हाइट कलर में पेश किया जाएगा. इसके साथ ही तस्वीरों में स्पॉट की गई कुछ अन्य जानकारी में USB टाइप C और 3.5 मिमी ऑडियो जैक हैं.



कैशक्लारो ने ओनलीक्स इनपुट्स के साथ एक रिपोर्ट में कहा है कि गैलेक्सी ए 71 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है. यह 128 जीबी स्टोरेज को स्पोर्ट करने की संभावना है. गैलेक्सी A71 को 4500mAh की बैटरी के साथ ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा, यह फोन Android 10. पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा. वहीं स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है.
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments