-->

12GB रैम वाले ये स्मार्टफोन मचा रहे हैं धूम

Advertisemen


Realme X2 Pro
Realme X2 Pro को एक फ्लैगशिप मोबाइल फोन की तरह लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको 6.5-इंच की एक Super AMOLED डिस्प्ले मिल रही है।  इसमें आपको 4000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। यह 50W VOOC फ़ास्ट (फ़्लैश) चार्जिंग के साथ मिल रही है।

Realme X2 Pro Master Edition
यह मोबाइल फोन आपको 12GB और 256GB मॉडल में मिलने वाले हैं। इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 34,999 है, और आप इसे जल्द ही फ्लिप्कार्ट और Realme online store पर जाकर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Note 10 Plus
Samsung Galaxy Note 10 Plus को ओक्टा कोर Samsung Exynos 9825 चिपसेट द्वारा संचालित किया गया है। डिवाइस में 12 जीबी रैम और 256 जीबी/512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है।

OnePlus 7 Pro
OnePlus 7 Pro की करें तो इसमें आपको 6.67-inch Quad HD+ display 1440x3120 pixels रेसोल्यूशन के साथ मिलती है। फोन में आपको एक 12GB की रैम के साथ 256GB की स्टोरेज मिल रही है।

Asus ROG Phone 2
Asus ROG Phone 2 में 6.59 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले और AMOLED डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है और इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, रिस्पोंस टाइम 1ms तथा 10-बिट HDR है।  फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और साथ ही 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

Samsung Galaxy S10 Plus
मसंग गैलेक्सी एस10 प्लस को एक 7-nanometre Exynos 9820 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है और यह फोन भी 12GB RAM के साथ आता है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 1TB है जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Xiaomi Black Shark 2 Pro
यह गेमिंग डिवाइस 4,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो Quick Charge 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन में Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर 2.96GHz की क्लॉक स्पीड के साथ आता है। स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन भी है।

ZTE Axon 10 Pro
Axon 10 Pro इस समय 12GB रैम के साथ आने वाले फोंस में एक अच्छा विकल्प है जो स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।

Nubia Red Magic 3
Nubia Red Magic 3 फोन में 6.65-inch FHD+ HDR AMOLED डिस्प्ले है। Nubia Red Magic 3 फोन में आपको 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर के साथ Adreno 640 graphics processing unit (GPU) दिया है। फोन में 6/8/12GB रैम के विकल्प मिलते हैं।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments