Advertisemen
Realme Android 10 अपडेट का रोलआउट अगले साल जनवरी 2020 से शुरू होगा। Realme के लेटेस्ट फोन रियलमी एक्स2 प्रो को अगले साल मार्च में अपडेट मिलेगा। हाल ही में एक बात सामने आई है जिससे Realme के कुछ पुराने यूज़र्स को थोड़ी निराशा हो सकती है।
रियलमी ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि Realme C1, Realme 1, Realme U1 और Realme 2 स्मार्टफोन यूज़र्स को एंड्रॉयड 10 अपडेट नहीं मिलेगा। Android 10 Roadmap में पुराने रियलमी फोन को शामिल करने की मांग करते हुए यूज़र के एक पोस्ट के जवाब में रियलमी इंडिया सपोर्ट चैनल ने इस बात का उल्लेख किया है कि भारत में रह रहे रियलमी 1 (Realme 1), रियलमी यू1 (Realme U1), रियलमी सी1 (Realme C1) और रियलमी 2 (Realme 2) स्मार्टफोन यूज़र्स को एंड्रॉयड 10 पर आधारित आधारित ColorOS 7 अपडेट नहीं मिलेगा।
रियलमी ब्रांड के Realme C1, Realme 1, Realme U1 और Realme 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर ही चलते रहेंगे।
Advertisemen
Android 10 Coming Soon features MOBILE MOBILES Realme Tech
