-->

नया 4G स्मार्टफोन खरीदने से बचे, 10 नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी ये कंपनी

Advertisemen

पिछले कुछ वर्षों से पूरी दुनिया में 4G नेटवर्क इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ऐसे में 5G स्मार्टफोन का लॉन्च होना हर उपभोक्ता के लिए उत्सुकता की बात है। हाल ही में बेहद लोकप्रिय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने घोषणा की है कि वे अगले साल 10 नए 5G स्माटफोन लॉन्च करेगी।

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे शाओमी के सीईओ ली जून ने कंपनी के 5G स्मार्टफोन्स को लेकर चल रही प्लानिंग के बारे में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगले साल शाओमी 10 से ज्यादा 5G स्मार्टफोन लाने की सोच रही है। कंपनी चाहती है कि 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी के पूरी तरह शुरू होने पर उसके पास 5G स्मार्टफोन्स की अच्छी रेंज मौजूद हो।

आमतौर पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पहले महंगे स्मार्टफोन में ही देखने को मिलती है लेकिन कंपनी ने यह भी साफ किया है कि वह महंगे और प्रीमियम 5G डिवाइसेज के साथ एंट्री लेवल 5G स्मार्टफोन्स भी लाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को 5G स्पीड का एक्सपीरियंस मिले।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शाओमी का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K30 5G सपॉर्ट के साथ आएगा। यह फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ली जून ने वर्ल्ड इंटरनेट कॉन्फ्रेंस में कंपनी द्वारा साल 2020 में 10 से ज्यादा 5G स्मार्टफोन्स मॉडल को लॉन्च करने की बात कही।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाओमी अभी भी यूजर्स को दो 5G हैंडसेट Mi Mix 3 5G और Mi 9 Pro 5G ऑफर कर रही है। इन दोनों डिवाइस को यूजर्स इस्तेमाल भी कर रहे हैं। शाओमी के अगले 5G स्मार्टफोन्स की लिस्ट में अभी सबसे पहला नाम रेडमी K30 का है। कंपनी ने हाल में इस फोन झलक दिखाई थी। यह फोन ड्यूल बैंड 5G सपॉर्ट के साथ आएगा। कंपनी अपने 5G स्मार्टफोन्स में स्नैपड्रैगन 7 सीरीज के चिपसेट का इस्तेमाल करेगी।

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments