Advertisemen
स्मोकिंग, अल्कोहल, टेंशन, स्ट्रेस, तनाव, गैजट्स का इस्तेमाल, घंटों तक काम करना और मोटापा (Obesity) जैसे कुछ ऐसे फैक्टर हैं, जिनकी वजह से स्पर्म काउंट न सिर्फ घट रहा है। यानी इन चीजों का कम ही सेवन किया जाना फर्टिलिटी के लिए बेहतर है।
प्रोसेस्ड मीट : प्रोसेस्ड मीट आपके स्पर्म की क्वालिटी पर असर डालता है। हैमबर्गर, हॉट डॉग और सलामी में इस्तेमाल होने वाला प्रोसेस्ड मीट आपके स्पर्म काउंट को काफी हद तक कम कर सकता है।
फैट युक्त डेयरी प्रोडक्ट : फैट से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट जैसे कि दूध और चीज स्पर्म को नुकसान पहुंचाते हैं। रोजाना फुल फैट दूध पीना भी स्पर्म काउंट के कम होने का बहुत बड़ा कारण हो सकता है। दिन में दो बार फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट लेने से पुरुषों को नुकसान हो सकता है।
शुगर वाली ड्रिंक्स : अगर आपको शुगर युक्त ड्रिंक्स जैसे कि सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स और कार्बोहाइड्रेट ड्रिंक्स पसंद हैं तो आपको इसे लेने से बचना चाहिए।
नॉन-आर्गेनिक फूड : जितना हो सके उतना नॉन-ऑर्गेनिक यानी कि कीटनाशकों की मदद से उगाई गई चीजों को न खाएं। कीटनाशकों के छिड़काव से तैयार फल और सब्जियां आपके स्पर्म काउंट को कम कर देती हैं। इसमें सेब, स्ट्रॉबेरी, अंगूर, टमाटर, बेल पेपर, पालक और खीरा शामिल हैं।
चाय और कॉफी : अगर आपको चाय और कॉफी कुछ ज्यादा ही पसंद है तो आपका ये शौक महंगा साबित हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि चाय और कॉफी आपकी सेक्शुअल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है।
जंक फूड : जिन चीजों में फैट और शुगर ज्यादा होता है वो आपके पाचन तंत्र, दिल और फर्टिलिटी सेल्स के लिए ठीक नहीं होते. इस तरह का खाना खाने से आपके स्पर्म काउंट के विकास पर विपरीत असर पड़ता है।
Advertisemen
