Advertisemen
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो एक बेहतरीन कंपनी हैं विवो कंपनी बहुत जल्द नये स्मार्टफोन लांच करने जा रही है जिसका नाम है Vivo V17. यह स्मार्टफोन 9 दिसंबर को लांच होगा। वीवो का यह फोन कंपनी की फ्लैगशिप लाइन का तीसरा सबसे दमदार डिवाइस है। वीवो ने इस फोन को सबसे पहले रूस में पेश किया था। इस फोन की खासियतों में से एक इसकी पंचहोल डिस्प्ले है। ग्राहक इस फोन को क्लाउडी ब्लू और ब्लू फोग कलर विकल्प के साथ खरीद सकेंगे।
स्पेसिफिकेशन :-
- डिस्प्ले: 6.38 इंच
- मुख्य कैमरा: 48+8+2+2MP
- सेल्फी कैमरा: 32MP
- प्रोसेसर: स्नैपड्रैगन 665
- आंतरिक स्पेस: 128GB
- रैम: 8GB
- बैटरी: 4,500mAh
- ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉइड 9.0 (Pie)
कनेक्टिविटी के लिहाज से वीवो ने इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, डुअल 4जी, डुअल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। कंपनी ने इस फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत भारत में करीब 25,800 रुपये रखी है।
Advertisemen
