-->

आपको भी आती उबासी, तो इन बीमारियों की तरफ हो सकता है संकेत

Advertisemen

बहुत देर काम करने या नीदं आने पर उबासी आना आम बात है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी उबासियों का दौर सुबह से शाम तक चलता ही रहता है अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं तो संभल जाएं क्योंकि ये किसी बीमारी की तरफ भी इशारा हो सकता है।

  • लीवर खराब होने की स्थिति में शरीर को बहुत ज्यादा थकावट होने लगती है। थकान महसूस होने पर उबासी आती है। ऐसे में जब भी आपको ज्यादा उबासी आने लगे तो अपने लीवर का चैकअप जरूर करवाएं।
  • बार-बार उबासी आना हाईपोथाइरॉयड होने का संकेत भी हो सकता है। शरीर में थाइरॉयड हॉर्मोन कम बनने पर ऐसा होता है। लोग बार बार उबासी लेते रहते हैं.
  • ब्रेन स्टेम जख्म की वजह से ज्यादा उबासियां आने लगती हैं। पिट्यूटरी ग्लैंड दब जाने के कारण भी उबासी आती है। ऐसे में डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
  • तनाव के कारण बीपी बढ़ जाता है और धड़कनों की गति कम हो जाती हैं। ऐसा होने पर ऑक्सीजन ब्रेन तक नहीं पहुंच पाता। इस स्थिति में उबासी के जरिए शरीर में ऑक्सीजन पहुंचती है।
  • ज्यादा उबासी आना डायबिटीज में हाइपोग्लाइसीमिया के शुरुआत का संकेत होता है। जब शरीर में ब्लड ग्लूकोस का स्तर कम हो जाता है तो उबासी आनी शुरू हो जाती है। 
  • चिकित्सकों का मानना है कि दिल और फेफड़ों की बीमारियों के कारण भी ज्यादा उबासी आती है। जब दिल और फेफड़े सही काम नहीं करते हैं तो अस्थमा की परेशानी होने लगती है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments