-->

6 दिसम्बर से जियो कर रही है अपने सभी प्लान्स में बदलाव

Advertisemen

भारतीय टेलीकॉम जगत में इन दिनों अफरा-तफरी का माहौल है। सभी की जुबां पर बढ़ने जा रही प्लान्स की कीमतों का जिक्र है। पसंदीदा कंपनी मानी जाने वाली रिलायंस जियो ने अपने टैरिफ कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी 6 दिसम्बर से अपने प्लान्स में बदलाव करने जा रही है। जिसके बाद जियो के 84 दिनों वाले प्लान्स की कीमतों में भी बदलाव होगा।

जियो ने ऐलान किया है कि वह अपने प्लान्स में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी करेगी। ऐसे में जियो के सबसे पसंदीदा 84 दिनों वाले प्लान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। जियो के 84 दिनों वाले प्लान के लिए 40 फीसदी अधिक कीमत अब ग्राहकों को 6 दिसम्बर से चुकानी पड़ेगी।

जियो के 84 दिनों वाले प्लान की मौजूदा कीमत ₹399 है। जिसमें ग्राहकों अनलिमिटेड जियो से जियो और जियो से लैंडलाइन कॉलिंग मिल रही है। इसके अलावा प्रतिदिन का 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल के लिए मिल रहा है। जिसके खत्म होने पर 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता रहेगा। जियो के इस प्लान में 100 sms प्रतिदिन मिलेंगे।
6 दिसम्बर से जियो के इस प्लान की कीमत बदल जाएगी। 40 फीसदी इजाफे के साथ ग्राहकों को इस प्लान के लिए करीब ₹566 चुकाने पड़ेंगे। जियो ने फिलहाल अपने नए प्लान्स की कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन जियो के प्लान्स की अनुमानित कीमत सामने आई है। जिसमें 84 दिनों वाले प्लान की नई कीमत काफी ज्यादा है।


Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments