Advertisemen
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने देश की जीडीपी ग्रोथ रेट गिरने पर चिंता जाहिर की है और कहा है कि असलियत में मौजबदा दौर में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 4.5 फीसदी नहीं बल्कि 1.5 फीसदी है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर भी निशाना साधा है और कहा है कि उन्हें इकॉनॉमिक्स नहीं आती।
स्वामी ने हफिंगटन पोस्ट से सवालिया लहजे में कहा, क्या आप जानते हैं कि वास्तविक विकास दर आज क्या है? वे भले कह रहे हैं कि यह 4.8 फीसदी पर आ रहा है लेकिन मैं कह रहा हूँ कि यह 1.5 फीसदी है। स्वामी ने ये बातें जीडीपी के हालिया आंकड़े जारी होने से तुरंत पहले कही थी।
शुक्रवार को वित्त मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, ‘‘मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.5 प्रतिशत रह गयी जो कि बीते छह साल में निचले स्तर पर है। लगातार पांचवीं तिमाही में इस तरह की गिरावट दर्ज की गयी है।’’
Advertisemen
