Advertisemen
लखनऊ में कोरोना वायरस के चार और नए मामलों की पुष्टि हुई है। शुक्रवार (20 मार्च, 2020) को न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि चारों मरीजों को राजधानी के केजीएमयू हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। शहर में इस संक्रमण के अभी तक 9 मामले सामने आ चुके हैं।
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के नए मामले की पुष्टि हुई है। यह व्यक्ति हाल में ब्रिटेन की यात्रा से लौटा था। आधिकारिक मामलों की बात करें तो देश में यह संख्या 195 ही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इनमें 32 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार, ‘देश में कोविड-19 के अभी 171 मामले हैं।’ इसके अलावा 20 लोग वे हैं, जो ठीक हो गए हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है जबकि चार लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में अभी तक एक विदेशी सहित 17 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी एक विदेशी सहित 19 मामले सामने आए हैं।।
Advertisemen
