Advertisemen
Coronavirus दुनियाभर में लगातार अपने पैर पसार रहा है। विश्व में इसके संक्रमण से मरने वाला आंकड़ा अब दस हजार पार कर चुका है। एबीपी न्यूज के एंकर दिबांग ने शुक्रवार (20 मार्च, 2020) सुबह एक ट्वीट के जरिए बताया कि विश्व में अभी तक कोरोना वायरस से 10,049 लोगों की मौत हो चुकी है।
संक्रमण के कुल 225,660 मामले सामने आ चुके हैं। 88,437 लोग अभी तक इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। महामारी से सबसे ज्यादा मौते 3,405 इटली में हुई हैं जबकि चीन में यह 3,248 है। सबसे ज्यादा गंभीर मामले 33,190 भी इटली में ही सामने आए हैं। यह वायरस अब तक दुनिया के 177 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है।
Advertisemen
