Advertisemen
सुंदर पिचाई ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा- "दुनियाभर में छोटे एवं मझोले कारोबार को गूगल एड क्रेडिट के रूप में 34 करोड़ डॉलर मिलेंगे. ये राशि उन इकाइयों के लिए उपलब्ध होगी, जिनके खाते पिछले एक साल से सक्रिय हैं. इसका नोटिफिकेशन उनके गूगल एड खाते पर नजर आएगा. इसके अलावा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और 100 से ज्यादा सरकारी एजेंसियों को 25 करोड़ डॉलर की विज्ञापन सहायता दी जाएगी. वहीं, एनजीओ और बैंकों के लिए 20 करोड़ डॉलर का निवेश कोष बनाया जाएगा, जो एनजीओ और वित्तीय संस्थानों की मदद करेगा ताकि छोटे कारोबारों के लिए पूंजी की व्यवस्था की जा सके. इसके अलावा, उन्होंने अन्य सहायता देने की भी प्रतिबद्धता जताई है."
पिचाई ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी. दुनियाभर में कोरोनावायरस लगातार अपने पैर फैला रहा. इस बीमारी से करीब 20,000 लोगों के मौत होने की सूचना है
Advertisemen
