Advertisemen

Realme X2 को Android 10 पर आधारित Realme UI अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नया अपडेट अगल-अगल बैचों के जरिए मिल रहा है और उन यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, जिनके रियलमी एक्स2 में वर्ज़न A.19 है। अपडेट में एक ऑप्टिमाइज़ किया गया स्मार्ट साइडबार शामिल है और यह 3-फिंगर स्क्रीनशॉट गेस्चर सपोर्ट के साथ आता है। रियलमी एक्स2 के लिए जारी रियलमी यूआई अपडेट में 3-फिंगर स्क्रीनशॉट गेस्चर सपोर्ट भी जोड़ा गया है जो यूज़र्स को स्क्रीन पर तीन उंगलियों का उपयोग करके स्क्रीन के चयनित हिस्से के स्क्रीनशॉट को कैप्चर करने का विकल्प देता है।
रियलमी ने लैंडस्केप मोड में गेस्चर के लिए सपोर्ट और नेविगेशन जेस्चर 3.0 भी जोड़ा है। Realme X2 को इस लेटेस्ट Realme UI अपडेट के जरिए कई सुधार भी मिलेंगे। रियलमी कम्युनिटी साइट पर एक फोरम पोस्ट के जरिए घोषित किया गया है कि Realme X2 के लिए Realme UI अपडेट सॉफ्टवेयर वर्ज़न RMX1992AEX_11.C.05 के साथ जारी किया गया है। अपडेट एक नए इंटरफेस के साथ आता है जो कंपनी के रियल डिज़ाइन शैली पर आधारित है। इसके अलावा यह अपडेट स्मार्ट साइडबार के साथ आता है और इसमें फुलस्क्रीन ऐप पर असिस्टिव बॉल ओपेसिटी और हाईड असिस्टिव बॉल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Advertisemen