-->

6 जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे साथ Samsung Galaxy A31 लॉन्च

Advertisemen


आज सैमसंग ने Samsung Galaxy A31 को लॉन्च कर कर दिया है। कंपनी की ओर से अभी इस फोन की कीमत और सेल के पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन गैलेक्सी ए31 आने वाले दिनों में अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A31 की लुक की बात करें तो यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बना है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 के बैक पैनल की बात करें तो यहां ​क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो पैनल के उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप में स्थित है। इस रियर कैमरा सेटअप में चार कैमरा लेंस दिए गए हैं जो L-शेप में है। सैमसंग ने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए31 को एंडरॉयड ओएस पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर (Dual 2.0GHz + Hexa 1.7GHz) प्रोसेसर पर रन करता है। बाजार में यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी65 के साथ लॉन्च होगा।

फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है।  इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है। वेबसाइट पर यह फोन दो वेरिएंट्स में लिस्ट है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की मैमोरी दी गई है। Samsung Galaxy A31 में 15वॉट क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments