Advertisemen
Coronavirus के बढ़ते प्रभाव के मद्देनज़र वीवो ने नई घोषणा की है कि कंपनी फिलहाल अस्थाई तौर पर Vivo V19 के लॉन्च को रद्द कर रही है। Vivo V19 अभी भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
Vivo ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए घोषणा की है कि कंपनी Vivo V19 स्मार्टफोन के लॉन्च को स्थगित कर रही है। यह फोन अब भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया जाएगा। कंपनी ने साफ कर दिया है कि सिर्फ Vivo V19 ही नहीं बल्कि अभी फिलहाल कुछ समय तक वीवो भारत में अपने किसी भी प्रोडक्ट का निर्माण नहीं करेगी।
वीवो फोन बनाने में लगने वाले संसाधनों को कंपनी भारत सरकार के सहयोग में यूज़ करेगी और नए मोबाइल्स की बजाय कंपनी एन95 यानि सर्जिकल व मेडिकल मास्क बनाएगी। ये मास्क देश के आपातकाल के समय में स्वास्थय सेवाओं में लगे कोरोना सेनानियों को दिए जाएंगे।
Advertisemen
