Advertisemen
बीएसएनल के ग्राहकों का प्रीपेड नंबर 20 अप्रैल तक चलता रहेगा, चाहे आपकी वैलिडिटी क्यों न खत्म हो गई हो. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, 'भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक बंद नहीं किया जाएगा. आउटगोइंग कॉल के लिए सरकार आज 10 रुपये का रिचार्ज भी करेगी.
बता दें कि देश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 1071 मामले सामने आए हैं. इस बीमारी से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि 100 मरीज अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं.
Advertisemen
