-->

Redmi 9 क्वॉड कैमरा सेटअप और Helio G80 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च

Advertisemen

Redmi 9 की नई लाइव फोटो ऑनलाइन शेयर किया गया है। इन तस्वीरों में फोन के रियर कैमरा सेटअप दो दिखाया गया है। इस लेटेस्ट लीक को इंडियन टिपस्टर सुधांशु अंभोर ने अपने ट्विटर के माध्यम से शेयर किया है।

लीक्सटर ने एक चाइनीज सोर्स के माध्यम से जानकारी देते हुए Redmi 9 की तस्वीर के साथ फोन की कुछ स्पेसिफकेशन्स भी जारी की हैं। सुधांशु के ट्वीट के अनुसार यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Helio G80 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है।फोन दो कलर ऑप्नश Purple और Green में आएगा। लाइव फोटो में फोन का रियर कैमरा सेटअप दिखाआई दिया है। पैनल पर भी बीच में तीन कैमरा सेंसर वर्टिकल मॉड्यूल में दिए गए हैं। इसके नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर नजर आ रहा है। सेटअप के बाईं ओर ओक छोटे सेटअप में चौथा सेंसर एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। पूरा सेटअप एक रिंग के अंदर है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी होगा। Redmi 9 को 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments