-->

64 मेगापिक्सल सेंसर वाला Honor 30S लॉन्च

Advertisemen

Honor 30S को लॉन्च कर दिया गया है।  हॉनर 30एस में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इस फोन में एक मात्र सेल्फी कैमरा है जिसे होल-पंच में जगह मिली है. फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है. Honor 30S को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हॉनर 30एस के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 2,399 चीनी युआन (करीब 25,500 रुपये) है। यह दाम 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। फोन का 8 जीबी + 256 जीबी मॉडल चीनी मार्केट में 2,699 चीनी युआन (करीब 29,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन ब्लैक, ग्रीन और व्हाइट रंग में आता है।

फोन में नए किरिन 820 5जी चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 8 जीबी LPDDR4X RAM मौज़ूद हैं। Honor 30S के कैमरा सेटअप की अहम खासियत है एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे पर है।कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल मोड 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, बाइदू, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। Honor 30S की बैटरी 4,000 एमएएच की है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments