Advertisemen
Samsung Galaxy M01 फोन वाई-फाई सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में भी फोन से जुड़ी खास जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन को तकरीबन 10 दिन पहले चीनी बेंचमार्किंग साईट गीकबेंच पर देखा गया था.
Samsung Galaxy M01 को वाई-फाई अलायंस पर दो मॉडल नंबरों के साथ लिस्ट किया गया है। फोन का एक मॉडल नंबर जहां SM-M015F/DS है वहीं दूसरे मॉडल का नंबर SM-M015G/DS है। वेबसाइट पर दोनों मॉडल्स का फर्क नहीं बताया गया है. वाई-फाई सर्टिफिकेशन में बताया गया है कि गैलेक्सी एम01 स्मार्टफोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर लॉन्च किया जाएगा और इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ सिंगल बैंड स्पीड वाला वाई-फाई सपोर्ट दिया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग इस फोन को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगी जिनमें ब्लैक, ब्लू और रेड कलर शामिल होगा। रिपोर्ट के मुताबिक कथित सैमसंग गैलेक्सी M01 भारत, श्रीलंका, रूस और नेपाल जैसे देश में लॉन्च करने के लिए बनाया जा रहा है।
Advertisemen
Coming Soon features Leaks MOBILE MOBILES Samsung Samsung Galaxy M01 Tech
