Advertisemen
Huawei ने घोषणा की है कि भारत में जिन हुवावे डिवाइस की वारंटी 21 मार्च से 21 जून के बीच खत्म हो रही है, उनकी वारंटी की समयसीमा अब 30 जून तक बढ़ाई जा रही है। इन डिवाइस में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, हेडसेट्स और चार्जर जैसे कई प्रोडक्ट शामिल हैं।
ठीक ऐसा ही ऐलान हुवावे के सब-ब्रांड Honor ने भी गुरुवार को किया। हॉनर ने अपने सभी प्रोडक्ट्स जैसे फोन, वियरेबल, हेडसेट्स और एक्सेसरीज़ की वारंटी समयसीमा को जून के अंत तक बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई समयसीमा उन प्रोडक्ट्स के लिए उपलब्ध है जिनकी वारंटी 21 मार्च से 21 जून के बीच खत्म हो रही है।
Huawei ने ट्वीट में लिखा, "हम आपके सपोर्ट के लिए ही यहां है। आपकी सुविधा के लिए हम अपने सभी स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, हेडसेट्स आदि पर वारंटी की समयसीमा बढ़ा रहे हैं।"
Advertisemen
