-->

vivo S6 5G का ऑफिशियल प्रोमो वीडियो जारी हुआ

Advertisemen


Vivo S6 5G को 31 मार्च को लॉन्च किया जाना है। इस फोन को कथित तौर पर चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर मॉडल नंबर V1962A और V1962BA के साथ लिस्ट किए गए था। ब कंपनी ने ऑफिशियल प्रोमो वीडियो जारी कर डिवाइस के फुल डिजाइन का खुलासा कर दिया है।

इस वीडियो के अनुसार वीवो एस6 5जी फोन में फ्रंट पर नॉच डिसप्ले दिया जाएगा। वहीं, पिछला इसमें हिस्सा देखा जा सकता है। रियर पर फोन का सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखाई दिया है, जिसमें क्वाड कैमरा सेटअप होगा। साथ ही यह स्मार्टफोन ग्रेडिएंट फिनिश के साथ दो कलर ऑप्शन में आएगा। इस क्लिप में इस बात की भी पुष्टी हुई है कि S6 5G में 3.5mm हेडफोन जैक टॉप पर दिया जाएगा। वहीं, राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर बटन मोजूद होगा। डिवाइस में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। वीवो ने अब तक अपने हैंडसेट वीवो एस6 5जी के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया है।


फोन में 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल सेंसर्स के होंगे। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। फोन में आउट ऑफ द बॉक्स एंडरॉयड 10 होगा। इसके अलावा डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलईटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीस/ए-जीपीएस और यूएसबी शामिल होगा। डिवाइस में 4,390 एमएएच की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments