Advertisemen

Xiaomi रेडमी नोट 9 सीरीज़ के 5जी मॉडल पर भी काम कर रही है और इस फोन को Redmi Note 9 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 9 5G को दरअसल चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट 3सी पर लिस्ट किया गया है। 3सी की यह लिस्टिंग 26 मार्च की है जहां फोन को M2002J9E मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
इस लिस्टिंग में फोन के नाम का जिक्र नहीं हुआ है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह डिवाईस Redmi Note 9 5G ही बताया जा रहा है। इस लिस्टिंग में फोन के चार्जर का मॉडल नंबर MDY-11-EM बताया गया है। गौरतलब है कि यह मॉडल नंबर 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग की ओर ईशारा करता है। बहरहाल इस लिस्टिंग अलावा अभी तक रेडमी नोट 9 5जी और शाओमी के किसी नए 5जी फोन की जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisemen
features Leaks MOBILE MOBILES Redmi Redmi Note 9 5G Tech Xiaomi