Advertisemen
अंर्तराष्ट्रीय बाजार में शाओमी द्वारा Redmi Note 9S स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है. रेडमी नोट 9एस को एक साथ थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर के बाजार में उतारा गया है जो आने वाली 7 अप्रैल से ग्लोबल मंच की अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लुक और डिजाईन
Xiaomi Redmi Note 9S को इंडिया में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है जो बैक पैनल पर स्क्वायर शेप में फिट है। रेडमी नोट 9एस के बैक पैनल पर कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है, यह फोन के साईड पैनल पर माउंटेड है जिसके साथ वाल्यूम रॉकर लगा हुआ है। Redmi Note 9S को बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- Redmi Note 9S को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है।
- फोन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई पर काम करता है।
- फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मैमोरी मौजूद है।
- यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है रेडमी नोट 9एस के रियर कैमरा सेटअप में तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। यह एक मैक्रो लेंस है। इसके साथ ही फोन में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 9S में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Redmi Note 9S डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।
- पावर बैकअप के लिए इस फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,020एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
Xiaomi Redmi Note 9S के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 249 यूएसडी और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 279 यूएसडी में लॉन्च किया गया है। यह प्राइस इंडियन करंसी अनुसार क्रमश: 18,900 रुपये और 21,500 रुपये के करीब है।
Advertisemen
features MOBILE MOBILES New Launch Redmi Redmi Note 9S Tech Xiaomi
