-->

Coronavirus : WHO और भारत सरकार सीधे WhatsApp पर दे रही है यह जानकारी

Advertisemen

भारत सरकार इन दिनों हर पहर कोई न कोई नई अनाउंसमेंट कर रही है। हर घर में COVID-19 यानि Coronavirus के प्रति जागरूकता फैलाने और जानकारी देने के लिए सरकार की ओर से एक स्पेशल व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया है। यह नंबर है ‘+919013151515‘

इंडियन गर्वमेंट ने कोरोना वायरस से जुड़ी हर तरह की जानकारी देने के लिए इस नंबर को जारी किया है। इस नंबर की सुविधा लेने के लिए इसे अपने फोन बुक में सेव करना पड़ेगा। फोन में यह नंबर सेव करने के बाद ‘9013151515‘ व्हाट्सऐप की कॉन्टेक्ट लिस्ट में आ जाएगा।


इस नंबर पर सिर्फ एक साधारण का ‘ Hi ‘ लिखकर भेजना है। मैसेज भेजने के तुरंत बाद आपको सरकार की तरफ से रिप्लाई आएगा। मैसेज के जरिये सरकार की ओर से Coronavirus के लक्षण, इससे बचने के तरीके और संक्रमण फैलने के रोकने के उपाय बताएं जाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इस नंबर पर चैट करते हुए आप सीधे AIIMS के डाक्टरों की सलाह भी प्राप्त कर सकेंगे।

पूरी दुनिया में फैली इस महामारी के लिए WHO यानि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइज़ेशन ने भी अपनी ओर से नंबर जारी किया है। यह नंबर ‘+41798931892‘ है। भारत सरकार द्वारा जारी नंबर की ही तरह इस नंबर पर भी ‘ Hi ‘ लिखकर भेजना है, जिसके बाद डब्ल्यूएचओ की ओर से जवाब आएगा। WHO की ओर से जवाब के तौर पर 8 अलग-अलग तरह के ऑप्शन दिए जाएंगे जो कोरोना वायरस से जुड़े होंगे। आप इनमें से उस ऑप्शन का चयन कर सकते हैं जिसके बारे में आपको जानकारी चाहिए। इस नंबर पर Coronavirus से बचने के तरीके और लेटेस्ट खबरों के साथ ही आने वाले दिनों के लिए सवाल भी पूछे जा सकते हैं।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments