Advertisemen
Honor ने मंगलवार को Honor 30 सीरीज के स्मार्टफोन Honor 30s को लॉन्च किया है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस सीरीज के अंदर दो नए स्मार्टफोन्स को 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। Honor 30 और 30 Pro को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
Honor 30 और 30 Pro को 5G सपोर्ट के साथ पेश करेगी। Honor 30 और 30 Pro के लॉन्च डेट के बारे में जानकारी कंपनी के आधिकारिक तौर पर अपने Weibo अकाउंट से दी है। कंपनी दोनों स्मार्टफोन को Kirin 990 5G के साथ लॉन्च कर सकती है। हैंडसेट ओपन-सोर्स एंडरॉयड 10-आधारित ईएमयूआई 10 पर काम करेंगे। फोन्स में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप, बड़ी डिस्प्ले, पंच-होल फ्रंट कैमरा, फास्ट चार्जिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फ्लैगशिप फीचर्स होंगे।
Advertisemen
Coming Soon features Honor Honor 30 Pro MOBILE MOBILES News Tech
