Advertisemen
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भोपाल (BHEL) ने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी निकाली है. इस रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 229 पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bhelbpl.co.in पर आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन करने की प्रक्रिया 13 मार्च को शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 अप्रैल है. उम्मीदवार 4 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 14 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए. 14 साल से कम और 25 साल से ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार इन जॉब्स के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं.
Advertisemen
