Advertisemen
Redmi 8A Pro स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हो गया है। । रेडमी 8ए प्रो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है। इस फोन में फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सिंगल कैमरा शामिल है। Redmi 8A Pro को इंडोनेशियन मार्केट में उतारा गया है।
रेडमी 8ए प्रो में आपको दो रैम वेरिएंट मिलेंगे। एक 2 जीबी + 32 जीबी और दूसरा 3 जीबी + 32 जीबी। Redmi 8A Pro के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत IDR 1,549,000 (लगभग 7,100 रुपये) है, जबकि 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत IDR 1,649,000 (लगभग 7,600 रुपये) है।
Redmi 8A Pro एंड्रॉयड 9 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.22 इंच (720x1,520 पिक्सल) का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. edmi 8A Pro फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। रेडमी 8ए प्रो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, वहीं, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. फ्रंट मे आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जो वाटरड्रॉप नॉच में सेट किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802 11 बी/जी/एन, VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हैडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। Redmi 8A Pro फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
Advertisemen
features MOBILE MOBILES New Launch Redmi Redmi 8A Pro Tech
