Advertisemen
Xiaomi इन दिनों 144 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाले फोन पर काम कर रही है. यह दावा एक टिप्सटर ने किया है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन या तो Mi 10S Pro होगा या फिर Mi CC10 Pro. कंपनी ने इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
टिप्सटर सुधांशु के ट्वीट के मुताबिक, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इन दिनों 144 मेगापिक्सल कैमरा फोन पर काम कर रही है। ट्वीट में लिखा गया है, "Xiaomi एक ऐसे फोन पर काम कर रही है जिसमें 144 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मौजूद होगा। मुझे लगता है कि यह फोन Mi 10S Pro या फिर Mi CC10 Pro होना चाहिए।" दोनों कथित स्मार्टफोन कब लॉन्च होंगे और इनमें 144 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा या नहीं, इस बारें में Xiaomi द्वारा कोई अधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया गया है।
Advertisemen
