-->

Honor Play 4T सीरीज़ के फीचर्स लीक हुए

Advertisemen

Honor Play 4T और Honor Play 4T Pro को Huawei के सब-ब्रांड Honor द्वारा 9 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है।  हॉनर फोन दो चीनी रिटेलर की वेबसाइट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध देखे गए हैं। लिस्टिंग में हॉनर प्ले 4टी और हॉनर प्ले 4टी प्रो की तस्वीरें भी शामिल हैं, जो दोनों फोन के रंग विकल्पों और दोनों फोन के डिज़ाइन का भी खुलासा होता है।

हॉनर प्ले 4टी और हॉनर प्ले 4टी प्रो को चीनी वेबसाइट JD.com और Suning.com पर लिस्ट किया गया है। Suning.com लिस्टिंग में Honor Play 4T Pro को तीन रंगों में दिखाया गया है - ब्लैक, ग्रीन और लाइट ब्लू शेड। वहीं, JD.com पर Honor Play 4T को केवल ग्रीन रंग में लिस्टेड देखा गया है। लिस्टिंग से यह जानकारी मिलती है कि हॉनर प्ले 4टी प्रो में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है, जबकि ऑनर प्ले 4टी में फिगरप्रिंट सेंसर पीछे की तरफ दिया जा सकता है। लिस्टिंग में मौजूद तस्वीरों से यह भी पता चलता है कि दोनों Honor Play 4T स्मार्टफोन बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकते हैं।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments