-->

Oppo Reno Ace 2 की रेंडर ईमेज लीक हुई

Advertisemen


Oppo Reno Ace के नए फोन Oppo Reno Ace 2 की रेंडर ईमेज सामने आ गई है। इस फोटोज़ के सामने आने से रेनो ऐस 2 के लॉन्च से पहले ही फोन की लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है।

Oppo Reno Ace 2 की इस फोटोज़ को चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर किया गया है। इस फोटोज़ में फोन का फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स दिखाए गए हैं। Oppo Reno Ace 2 की सामने आई फोटोज़ में इस फोन को पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। यह फोन ​फ्रंट पैनल पर उपरी बाईं ओर दिया गया है जो साईंड ऐज़ से थोड़ा दूर स्थित है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर बेहद मामूली सा चिन पार्ट दिया गया है। इसी तरह ओपो रेनो ऐस 2 के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है राउंड शेप में है। Oppo Reno Ace 2 का यह सर्किल शेप वाला रियर कैमरा सेटअप पैनल के बीच में ​स्थित है। रेनो ऐस 2 के इस सेटअप में चार कैमरा सेंसर लगे हुए हैं। चारों सेेंसर्स के बीच में कैमरा डिटेल ​अंकित है। सर्किल नुमा कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट फिट है। फोन को एंटिना बैंड डिजाईन पर बनाया गया है। Oppo Reno Ace 2 के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन नज़र आ रहा है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर ​स्थित है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments