Advertisemen
Vivo ने अपनी घरेलू मार्केट में एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन कर S6 5G फोन को लॉन्च कर दिया है। फोन को सुपर-फास्ट 5 जी सपोर्ट और Exynos 980 के साथ लॉन्च किया गया है।
वीवो एस6 5जी को 3डी कर्व्ड डिजाइन के साथ पेश किया है. फोन ग्रेडिएंट पर्पल-ब्लू औ लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच का इस्तेमाल किया है। यूजर्स को फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Vivo S6 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की की कीमत 2698 yuan (लगभग 28,766) और 8GB व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2998 yuan (लगभग 31,925 रुपए) है।
फोन में 6.44-inch AMOLED HDR10 सर्टिफाइड वॉटर ड्रॉप नॉच फुलएचडी+ डिसप्ले दिया गया है. फोन में अपर मिड-रेंज 5G प्रोसेसर 8nm Exynos 980 मौजूद है। पावर बैकअपर के लिए वीवो एस6 5जी में 4500mAh की बैटरी होगी जो कि वीवो S5 से बड़ी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डेडिकेटिड 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई एसी और ब्लूटूथ 5.1 जैसे ऑफ्शन दिए गए हैं। यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फिल्ड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है जो कि 4cm के पास के शॉट्स के लिए है। Vivo S6 5G का असली आकर्षण इसका फ्रंट कैमरा है। इसमें 32MP सेल्फी शूटर की दिया गया है.
Advertisemen
