Advertisemen
Xiaomi India के एमडी मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए जानकारी दी कि भारत में कंपनी के फोन की कीमत तत्काल प्रभाव से बढ़ा दी गई है। भारत में शाओमी द्वारा पेश किए गए Mi, Redmi, और Poco-ब्रांड के सभी स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर यह बढ़ी हुई नई दरें लागू है।
जैन के ट्वीट में जानकारी दी गई है कि Xiaomi अपने हार्डवेयर कंपोनेंट पर 5 प्रतिशत से अधिक का लाभ नहीं लेती है, लेकिन GST दर में बढ़ोतरी ने कंपनी को भारत में अपने फोन की कीमत बढ़ाने के लिए मजबूर कर दिया है, अथवा कंपनी के पास कोई अन्य विकल्प नहीं छोड़ा है। फिलहाल शाओमी ने अपने स्मार्टफोन की बढ़ी हुई नई कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है।
Advertisemen
