Advertisemen
BSNL और प्राइवेट कंपनी Vodafone Idea ने अपने नेटवर्क ऑपरेटर नाम में बदलाव कर लिया है। पूरे विश्व में फैली कोरोना जैसी महामारी के प्रति यूजर्स को जागरूक करने के लिए कंपनियों ने अपने नेटवर्क नाम में बदलाव किया है।
कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए बीएसएनएल यूजर्स को मोबाइल स्क्रीन पर BSNL Mobile की जगह अब ‘BSNL Stay at Home’ दिखाई दे रहा है। वहीं, दूरी ओर वोडाफोन नेटवर्क का नाम फोन की स्क्रीन पर ‘Vodafone-Be Safe’ से शो कर रहा है। दोनों ही कंपनियों ने अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तरह एक अहम कदम उठाया है। बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को 20 अप्रैल 2020 तक बढ़ा दिया है और सभी सब्सक्राइबर्स को 10 रुपये का टॉक टाइम भी ऑफर कर रही है। वोडाफोन-आइडिया ने अपने प्रीपेड प्लान की वैधता को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है और फ्री टॉक टाइम दे रही है।
Advertisemen
