Advertisemen
रियलमी भारत में Realme 8 5G सीरीज़ के तहत दो और नए मोबाइल फोन Realme 8i और Realme 8s लेकर आ रही है और ये दोनों ही फोन जल्द इंडिया में लॉन्च होने वाले हैं। रियलमी कंपनी भारतीय बाजार में Realme 8 4G, Realme 8 5G और Realme 8 Pro स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च कर चुकी है तथा इस तीन मोबाइल फोंस के बाद अब Realme 8i और Realme 8s डिवाईस भी इंडियन मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है।
टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा किए गए ट्वीट के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में ये मोबाइल फोन भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे। रियलमी इंडिया ने हालांकि अभी तक इन दोनों डिवाईसेज के लिए कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रियलमी 8आई या रियलमी 8एस की अनाउंसमेंट की जा सकती है।
Advertisemen
