-->

सिर्फ 10,990 रुपए में लॉन्च हुआ Vivo Y12G स्मार्टफोन

Advertisemen


Vivo ने अपनी Y-सीरीज के स्मार्टफोन्स की पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए इंडियन मार्केट में नया फोन वीवो Y12G लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल जून में भारत में लॉन्च हुए Vivo Y12 का एक मामूली अपग्रेड है। इससे पहले कंपनी इसी साल जनवरी में Vivo Y12s को लॉन्च कर चुकी है।

Vivo Y12G को  एक ही वेरिएंट में पेश किया है। डिवाइस के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है। इसके दो कलर वेरिएंट हैं- फैंटम ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू।

Vivo Y12G specifications

  • Vivo Y12G में 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.51-इंच का एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 439 SoC मिलता है.
  •  वीवो वाई12जी मेें 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई। 
  • Vivo Y12s में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, फोन में एफ/1.8 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
  • फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। 
  • Vivo Y12G एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 11 पर चलता है। इसके अलावाVivo Y12G स्मार्टफोन 5,000mAh बैटरी सपोर्ट करता है


Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments