Advertisemen
टेक्नो ने एक नया लो बजट डिवाईस Tecno POP 5P लॉन्च कर दिया है। Tecno POP 5P एक बजट स्मार्टफोन है जिसे कंपनी ने नाइजीरिया में लॉन्च किया है। नाइजीरिया में टेक्नो पॉप 5पी को को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 2GB RAM के साथ 32GB internal storage सपोर्ट करता है। इस फोन को NGN 44,000 में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 7,900 रुपये के करीब है।
Tecno POP 5P की स्पेसिफिकेशन्स
- Tecno POP 5P स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है।
- एंडरॉयड 10 (Go Edition) आधारित इस फोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है.
- फोटोग्राफी के लिए Tecno POP 5P डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।
- एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक एआई सेंसर मौजूद है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
- फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है.
- पावर बैकअप के लिए नया टेक्नो फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
Advertisemen
